भदोही: दुर्गागंज पुलिस ने 550 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
भदोही में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के विशेष अभियान के तहत दुर्गागंज पुलिस ने गांजा बिक्री के अवैध कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना दुर्गागंज पुलिस टीम ने रामपुर हरनाम गांव से खेल्लन उर्फ रामहौशिला को पकड़ा।