भदोही: भदोही में प्रधानाचार्य हत्याकांड का शूटर और 50 हजार का इनामी बदमाश ठाणे से गिरफ्तार
श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर व 50 हजार के इनामी बदमाश जुनैद अहमद को यूपी एसटीएफ ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले से गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले पांच महीने से फरार चल रहा था।