भदोही: दुर्गागंज थाने का वार्षिक निरीक्षण एसपी ने किया, दिए आवश्यक दिशानिर्देश
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार को थाना दुर्गागंज का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, बैरक, मेस व शौचालय आदि की साफ-सफाई का जायजा लिया। अभिलेखों के रख-रखाव की जांच करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।