भदोही: दुर्गागंज में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली तेल की पैकिंग करने के धंधे का भंडाफोड़
भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मसुधी में पुलिस और खाद्य तेल कंपनियों के जांचकर्ताओं ने छापेमारी कर नकली तेल बनाने के बड़े रैकेट का खुलासा किया। आरोपी मोहम्मद हनीफ सलमानी के मकान से फॉर्चून और पतंजलि ब्रांड के 280 बोतल नकली तेल, सैकड़ों स्टीकर, रैपर, खाली डब्बे और ढक्कन बरामद किए गए। आरोपी ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली तेल बेच रहा था।