भदोही: सुरियावां पुलिस ने नर्स का अश्लील वीडियो टेलीग्राम पर वायरल करने के मामले में तीन के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज किया है। आरोप है कि पढ़ाई के दौरान आरोपी और नर्स एक दूसरे के करीब आ गए और प्रयागराज में आर्य समाज में शादी कर लिए। आरोपी नर्स के साथ संबंध बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसे लेकर पहले ही जौनपुर जिले में एक एफआईआर दर्ज है। बाद में आरोपी ने अश्लील वीडियो टेलीग्राम के एक ग्रुप में वायरल कर दिया।