कर्वी: सर्पदंश से महिला की मौत, घंटों झाड़-फूंक के बाद बिगड़ी हालत; अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव में शनिवार दोपहर सर्पदंश से उमा देवी पत्नी पुष्पराज की मौत हो गई। सांप के डसने के बाद परिजन घंटों ओझा से झाड़-फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर सीएचसी मऊ ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार दोपहर 12:30 बजे पोस्टमार्टम कराया। मृतका के दो बच्चे हैं।