जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की क्रमवार समीक्षा पीपीटी के माध्यम से की गई। उपायुक्त द्वारा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के सरकारी अस्पतालों में प्रसव केंद्र विकसित करने का निर्देश भी दिया गया।