दारू: दारू प्रेस क्लब चुनाव संपन्न: राजन सिन्हा निर्विरोध अध्यक्ष, सुनील सचिव चुने गए
दारू प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न, राजन सिन्हा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, सुनील बने सचिव। पत्रकारिता और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध दारू प्रेस क्लब के नए पदाधिकारियों का चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया। इसमें वरिष्ठ पत्रकार राजन सिन्हा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उनके नाम पर सभी सदस्यों ने एकमत होकर मुहर लगाई।