फिरोजाबाद के इंस्पेक्टर संजय पाण्डेय को DGP ने किया सम्मानित, वैज्ञानिक विवेचना से दिलाई थी फांसी की सजा
फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश पुलिस के जाबांज और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के लिए लखनऊ के इकाना स्टेडियम स्थित मर्क्यूर होटल में आयोजित हिंदुस्तान शौर्य सम्मान-2026 समारोह में फिरोजाबाद जनपद ने भी प्रदेश में अपना परचम लहराया।
थाना बसई मोहम्मदपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय को उनकी वैज्ञानिक, साक्ष्य-आधारित और प्रभावी विवेचना के लिए प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण और ADG कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने सम्मानित किया।
प्रकरण - निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने थाना फरह, जनपद मथुरा में तैनाती के दौरान मु0अ0सं0 89/2025 धारा 333/74/103(1) BNS के जघन्य मामले की विवेचना की थी। उन्होंने मामले में चश्मदीद गवाहों के बयान, मेडिकल एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल के फोटोग्राफ, CDR सहित अन्य भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को वैज्ञानिक ढंग से संकलित कर मजबूत आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया।
परिणाम - प्रभावी विवेचना और साक्ष्यों की मजबूत कड़ी का परिणाम यह रहा कि माननीय सत्र न्यायालय, मथुरा ने 5 मई 2026 को अभियुक्त को दोषी करार देते हुए 1 लाख 30 हजार रुपये के अर्थदंड के साथ मृत्युदंड की सजा सुनाई।
इस उपलब्धि पर पुलिस महकमे में गौरव और उत्साह का माहौल है। अधिकारियों के अनुसार यह सम्मान कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्ष विवेचना और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए UP पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
जिला संवाददाता कश्मीर सिंह, DDM NEWS, फिरोजाबाद
#FirozabadNews #HindustanShauryaSamman2026 #UPPolice #FirozabadPolice #DGPUP #SanjayKumarPandey #DDMNews #FirozabadBreaking #UPBreaking #ViralNews