PM मोदी ने पोस्ट किया वीडियो, GDP ग्रोथ को लेकर दिया संदेश
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर देशवासियों को बधाई दी है। वीडियो संदेश में PM मोदी ने कहा कि दुनिया युद्ध और संकटों से घिरी है, सप्लाई चेन डिस्टर्ब है, 2020 कोविड काल से स्थिरता नहीं है, फिर भी भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है।
PM ने कहा हमें इस गति को बनाए रखना है। आत्मनिर्भर भारत बनना बहुत जरूरी है, स्वदेशी का मंत्र और वोकल फॉर लोकल को जीना चाहिए। विदेश में घूमने, शादी-ब्याह करने से बचें, Made in India अपनाएं, जरूरत न हो तो सोना भी न खरीदें। जब आजादी के 100 साल होंगे तो हम युवा पीढ़ी को विकसित भारत देंगे।
देशवासियों को बधाई देते हुए PM ने कहा हमारी नीति सही है, नियत साफ है, 140 करोड़ की शक्ति देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।
जिला संवाददाता कश्मीर सिंह, DDM NEWS
#PMModi #GDPGrowth #7Point8Percent #AtmanirbharBharat #Swadeshi #VocalForLocal #DDMNews #FirozabadNews #UPNews #BreakingNews