पीरटांड: मेडिकल दुकान में इंजेक्शन लगने से युवती की मौत, पुलिस जांच में जुटी
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिरकी बाजार स्थित सावन मेडिकल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत मामले की जांच पड़ताल शुक्रवार को 10 बजे हुई। असल में गुरुवार को युवती की मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सरमीला टुडू पिता-मंजू टुडू के रूप में हुई है। वह चिरकी पंचायत के घटियारी गांव की रहने वाली थी।