अजीतमल: लालपुरा हाईवे ओवरब्रिज पर सराय अमिलिया गांव के पास पल्सर और वैगनआर की भिड़ंत, तीन युवक हुए घायल
लालपुरा हाईवे ओवरब्रिज पर सराय अमिलिया गांव के पास देर शाम पल्सर बाइक और वैगनआर कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने चिचोली रेफर कर दिया। अमिलिया गांव निवासी आदेश कुमार (35), रणवीर (28) और अंकुर (21) देर शाम पल्सर बाइक से अजीतमल से औरैया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इमलिया पु