पलिया: करंट से झुलसे युवक की मदद के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक रोमी साहनी, दी ₹20 हजार की सहायता
पलिया कलां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर डाटपुर निवासी संजय कश्यप करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पलिया विधायक रोमी साहनी तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मरीज के परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना और 20000 रुपये की अर्थिक सहायता की।