प्रतापगढ़: ग्राम घिन्हूपुर में नाली विवाद को लेकर एसडीएम के आदेश की अनदेखी, स्थिति तनावपूर्ण
ग्राम घिन्हूपुर में नाली निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। शुक्रवार दोपहर 3 बजे पीड़ित ने शिकायत करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर आरोप है कि उसने लालगंज एसडीएम के आदेश के बावजूद नाली का निकास पीड़ित रामदुलार पाल के घर की ओर कर दिया है। जलभराव से घर गिरने की आशंका और विरोध करने पर मिल रही धमकियों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।