झांसी: सीपरी बाजार पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसर वाली 2 बाइकों के खिलाफ पटाखा आवाज के लिए की हैवी चालान की कार्रवाई
Jhansi, Jhansi | Mar 31, 2025 थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा रविवार समय करीब रात 9:30 बजे हीरोज ग्राउण्ड के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल जिसमें मॉडिफाई साईलेन्सर लगाकर पटाखा की तेज आवाज आने व चार लोगों को बिठाकर रोड पर खतरनाक तरीके से बाईक चलाने पर उक्त बाईक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26000 रूपये का चालान कर सीज किया गया है। वही एक अन्य बाइक पर 6000 का चालान किया गया है।