झांसी: रेल संरक्षा आयुक्त ने झांसी मंडल के बेलाताल-कुलपहाड़ के मध्य नव निर्मित दोहरीकृत ब्रॉड गेज लाइन का किया निरीक्षण
Jhansi, Jhansi | Mar 31, 2025 झांसी से मानिकपुर और खैरार-भीमसेन खंड का दोहरीकरण किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत बेलाताल-कुलपहाड़ के मध्य दोहरीकृत नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन का रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना द्वारा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तथा झांसी रेल मंडल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा की उपस्थिति में बेलाताल से कुलपहाड़ के मध्य लगभग 9 कि.मी रेलखंड का निरीक्षण किया गया।