झांसी: झांसी दुर्ग के पास लगी सुखी झाड़ियों में अचानक आग लग गई, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
Jhansi, Jhansi | Apr 1, 2025 झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी दुर्गा के पास लगी सुखी झाड़ियां में अचानक आग लग गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दरअसल सोमवार समय करीब 3:30 बजे झांसी किले के पास लगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां में अचानक से आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।