पाली: पोंडी स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ गायब, चौकीदार चला रहा अस्पताल, मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़
Pali, Korba | May 20, 2026 पाली-तानाखार क्षेत्र के पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल तस्वीर सामने आई है। सुबह 8 बजे से इलाज के लिए पहुंचे मरीज घंटों अस्पताल में भटकते रहे, लेकिन पर्ची काटने वाला कर्मचारी, वार्ड बॉय और वार्ड आया तक अस्पताल में मौजूद नहीं मिले। हालात इतने खराब हैं कि अस्पताल का बाबू काम भी अब चौकीदार के भरोसे चलाया जा रहा है। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्