फर्रुखाबाद: गांव कलाने के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर खच्चर से टकराई, युवक घायल, जिला अस्पताल लोहिया में हुई मौत
जनपद कासगंज थाना सिरपुरा के गांव कलाने निवासी 30 वर्षीय रजनेश पुत्र जसवंत बाइक से खेत पर गया हुआ था वापस लौटते समय गांव के पास ही सड़क पार कर रहे खच्चर से नियंत्रित होकर बाइक टकरा गई। जिसमें युवक रजनेश घायल हो गया। उस फर्रुखाबाद जिला अस्पताल लोहिया शुक्रवार रात 10 बजे भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दीपक तिवारी ने मृत घोषित कर दिया।