शाहजहांपुर: तिलहर के खिरिया उदैत में दसवीं की छात्रा ने गोली मारकर की आत्महत्या, हाथ पर लिखा,आई लव यू पापा,बुधवार को रहा पोस्टमार्टम
थाना तिलहर क्षेत्र के खिरिया उदैत गांव में दसवीं की छात्रा ने कमरे में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर कमरे पहुंचे परिजनों को बेटी का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम हाउस पर पिता ने बताया कि प्रैक्टिकल छूटने से बेटी बहुत परेशान रहती थी।