शाहजहांपुर: रोजा थाना के अटसलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, काम पर जाते समय हुआ हादसा
रोजा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कालोनी के गली नंबर एक में रहने वाले संजीव कुमार वाजपेयी साइकिल से काम पर जा रहा था। अटसलिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से साइकिल सवार युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।