शाहजहांपुर: थाना निगोही क्षेत्र के खेरासंडा में बिजली का तार टूटकर गिरने से तीन भैंसों की मौत, फोन करके बंद कराई बिजली
निगोही थाना क्षेत्र के गांव खेरासंडा में हाइटेंशन लाइन गुजरी है। अचानक हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से तीन भैंस चपेट में आ गईं। तीनों भैंसों की मौके पर मौत हो गई। तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। जिस समय तार टूटकर गिरा उस वक्त गंगाराम का परिवार उसके नीचे खड़ा था। लेकिन तार टूटने ही लोग घर के अंदर घुस गए।