शाहजहांपुर में भारतीय जनता पार्टी से जिले के सांसद अरुण कुमार सागर ने अपने साउथ सिटी आवास पर जिले के कोने-कोने से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान भाजपा सांसद ने लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया।