चौसा: बक्सर में दो दिन में दो रेलवे क्रॉसिंग स्थायी रूप से बंद, आरओबी से जाम से मिली राहत
Chausa, Buxar | Jun 1, 2026 बक्सर में रेलवे फाटकों के बंद होने का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। इटाढ़ी गुमटी यानी बक्सर पूर्वी फाटक के बाद सोमवार को चौसा रेलवे क्रॉसिंग भी हमेशा के लिए बंद कर दी गई। दोनों जगह आरओबी चालू होने से अब जाम से निजात मिल गई है। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने बिहटा-डीडीयू रेलखंड पर आरओबी निर्माण पूरा होने के बाद फाटक बंद करने का निर्णय लिया।