विदिशा नगर: रविवार को खेल स्टेडियम मे बंद होने का विरोध,खिलाडी,पुलिस-सेना भर्ती की तैयारी करने बालो ने दिया धरना,लगाए गंभीर आरोप
रविवार को विदिशा की खेल स्टेडियम के बाहर खिलाड़ियों और पुलिस-सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। सभी का कहना है कि खेल स्टेडियम को रविवार के दिन मेंटेनेंस के नाम पर बंद रखा जा रहा है। जबकि यहां किसी प्रकार का कोई मेंटेनेंस नहीं होता। चारों तरफ अव्यवस्थाएं फैली हुई है। खेल अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए।