विदिशा नगर: बेतवा नदी के किनारे मिले आधार कार्ड को रविवार दोपहर डाक विभाग के अधिकारी ने पहुचकर किया जप्त,सुबह श्रमदानियो को मिले थे
रविवार सुबह बेतवा नदी के किनारे बड़ी संख्या में आधार कार्ड और बैंकों से जुड़े कई दस्तावेज श्रमदानियो को मिले थे। इसकी सूचना डाक विभाग को दी गई थी। रविवार दोपहर को डाक विभाग के अधिकारी ने पहुंचकर उन दस्तावेजों को जप्त किया। उनकी जांच कर डाक कर्मचारियों पर कार्यवाही की बात कही।