कोईलवर: कोइलवर सिक्स लेन पुल पर प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहनों का ठहराव, आखिर कब लगेगी रोक
सरकार की ओर से पुलों पर भारी वाहनों के ठहराव पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद कोईलवर सिक्स लेन पुल पर नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे पुल पर कई भारी वाहन खड़े नजर आए, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में स्पष्ट तौर पर पुल पर ट्रक और अन्य भारी वाहन खड़े दिखाई दे रहे हैं।