भावनाथपुर में उज्ज्वल कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संचालित कथित फाइनेंस कंपनी पर बड़ा फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। भावनाथपुर से केतार और खरौंधी तक करीब 200 से ज्यादा लोगों से 60 हजार रुपये लोन देने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए गए। प्रोडक्ट खरीदने के नाम पर रकम जमा कराने के बाद लोन और पैसा वापस नहीं मिलने का आरोप है। ऑफिस से कर्मचारी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस को आवेदन मिलने के बाद प्राथमिक जांच शुरू हो गई है।
Garhwa Police
Kanke, Ranchi | Aug 27, 2026