प्रतापगढ़: मांधता के पेट्रोल पंप के पास जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, चाकू बरामद
थाना मान्धाता पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी राजीव कुमार उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने शनिवार शाम 4 बजे बताया की पुलिस ने अभियुक्त के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। यह गिरफ्तारी एस्सार पेट्रोल पंप के पास से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।