पानापुर: धेनुकी में बाढ़ के बीच, दालान से भारी मात्रा में शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Panapur, Saran | Oct 4, 2026 पानापुर थाना क्षेत्र में आई बाढ़ के बीच भी पानापुर थाना पुलिस का शराब के खिलाफ अभियान जारी है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने रविवार की दोपहर 12 बजें के लगभग प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी कि धेनुकी में छापेमारी कर पुलिस ने करकटनुमा दालान में 160 लीटर देशी स्पिरिट और 60 पीस फ्रूटी टेट्रा पैक शराब बरामद की। मौके से धंधेबाज हरि राय को गिरफ्तार किया गया।