पानापुर प्रखंड की सभी 11 पंचायतों के मुखियाओं ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को जीआर की राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। मुखियाओं ने कहा कि वर्ष 2017 एवं 2020 में बांध क्षतिग्रस्त होने पर पानापुर प्रखंड की पंचायतों को जीआर की राशि मिली थी। 2026 की बाढ़ विभीषिका को देखते हुए शीघ्र जीआर राशि विमुक्त करने की मांग की गई। इस संबंध में मुखियाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी नहीं होने पर मुखियाओं ने धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी
Panapur, Saran | Oct 6, 2026