बछवारा: बछवारा प्रखंड के चमथा गंगा घाट पर एक महीने तक चलने वाले कल्पवास मेले का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी ने किया
बछवारा प्रखंड अंतर्गत चमथा गंगा घाट पर एक महीने तक चलने वाले कल्पवास मेला का आयोजन किया गया है।जिसका उद्घाटन मंगलवार को दिन के दो बजे तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद एवं अन्य अतिथियां ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में साधु महात्मा मौजूद रहे।