बछवारा: बछवारा में जदयू की आधिकारिक बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
बछवारा में राजनीतिक व्यवस्थाओं से जुड़े हुए कई जन समस्या एवं पार्टी की आगामी कार्यक्रम को लेकर जदयू की आधिकारिक बैठक आयोजित हुई। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी एवं आम कार्यकर्ता शामिल हुए।यह बैठक सोमवार को शाम के पांच बजे आयोजित की गई।जिसमें बूथ स्तरीय कार्यक्रम एवं आम लोगों की समस्याओं पर उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचारों को साझा किया।