Public App Logo
🔴 जबलपुर में मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा! ईंट गिरने से युवक घायल 📍जबलपुर के व्यस्त तरमहाई बाजार में मकान तोड़ने के दौरान एक युवक के सिर पर ऊपर से ईंट गिर गई। हादसे में युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दूसरी मंजिल पर बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के मकान तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान ऊपर से ईंट नीचे गिरी और मकान के नीचे खड़े युवक को चोट लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया। घटना के बाद स्थानीय लोग और घायल युवक लार्डगंज थाना पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में भारी भीड़ के बीच इस तरह बिना सुरक्षा के निर्माण/तोड़फोड़ का काम गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। 📍 तरमहाई बाजार, जबलपुर, मध्य प्रदेश 🎥 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ — हर खबर तक, सच के साथ 👉 पूरी खबर वीडियो में देखें। 👉 खबर महत्वपूर्ण लगे तो Like ❤️ और Share 🔄 करें। 👉 ऐसी ही स्थानीय और विश्वसनीय खबरों के लिए Follow 📲 करें। Follow 📲 सच तक पत्रिका News Follow 📲 ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀 आपके हिसाब से भीड़भाड़ वाले बाजार में बिना सुरक्षा के मकान तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? 👇 . . . #Jabalpur #MPNews #SachTakPatrikaNews #BreakingNews #deepak_vishwakarma_89 - Jabalpur News