गिरिडीह: झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला शाखा गिरिडीह की बैठक महासंघ भवन में हुई
झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला शाखा गिरिडीह की बैठक रविवार को डेढ़ बजे कचहरी प्रांगण स्थित महासंघ भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवंती देवी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह नयन अतिथि प्रयाग प्रसाद यादव प्रदीप वर्मा अशोक कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।