गिरिडीह: मिशन ग्राउंड, बिशनपुर में बिशनपुर प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न
मिशन ग्राउंड, बिशनपुर में रविवार को 5 बजे तक बिशनपुर प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। निर्धारित ओवरों में दोनों टीमों के बीच मुकाबला टाई हो गया, जिसके बाद परिणाम के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया। सुपर ओवर में तबर्रेज राइडर की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 रन बनाए गए।