गिरिडीह: केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति और मर्सी हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन
केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के तत्वावधान में तथा मर्सी हॉस्पिटल गिरिडीह के सहयोग से माहुरी युवा मंच, भरकट्टा द्वारा रविवार को 10 बजे सामुदायिक भवन, तुलाडीह, भरकट्टा में स्वैच्छिक रक्तदान सह निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की भारी भागीदारी देखी गई।