गिरिडीह: पहाड़ीडीह निवासी सोहेल अंसारी उर्फ़ शाहील चोरी के मामले में गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह निवासी 19 वर्षीय सोहेल अंसारी उर्फ़ शाहील को पुलिस ने चोरी मामले में गिरफ्तार कर रविवार को 2 बजे कोर्ट में पेश किया। जहां से इसे जेल भेज दिया गया। इसके पहले आरोपी का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर को मुफस्सिल थाना में चोरी से संबंधित मामला दर्ज हुआ था।