गिरिडीह: श्री RK महिला महाविद्यालय गिरिडीह की छात्राएं विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में युवा महोत्सव के लिए रवाना
श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय गिरिडीह की छात्राएं विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में आयोजित युवा महोत्सव के लिए रविवार 12 बजे कॉलेज से रवाना हुई। युवा महोत्सव झूमर 2025 जो 15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक हजारीबाग में हो रही है। उसमें ये छात्राएं भाग लेने हेतु बस से रवाना हुईं। ये छात्राएं विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी।