गिरिडीह: ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन ने गिरिडीह में महाराज जरासंध की जयंती धूमधाम से मनाई
ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को 12 बजे धूमधाम से गिरिडीह में महाराज जरासंध की जयंती मनाई गई। इसके पहले गिरिडीह हाई स्कूल मैदान से महाराज जरासंध वार्षिक महोत्सव को लेकर भव्य रैली निकली। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, युवक-युवतियां व बच्चियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।