मुरैना नगर: मुरैना में प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर नगर निगम कर्मचारियों ने 1.70 लाख रुपये ठगे, पीड़ित युवक ने शिकायत दर्ज कराई
स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के फाटक बाहर बालाजी अपार्टमेंट में रहने वाले एक परिवार से ननि कर्मचारियों ने पीएम आवास दिलाने के नाम पर 1. 70 लाख की ठगी कर ली।काफी समय तक जब उसने रुपए लेने के बाद रशिद नहीं दी,तब फरियादी को शक हुआ और उसने ननि में शोर मचाया।अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया लेकिन कार्रवाई नहीं की गई है,पुलिस में भी शिकायत करने के बाद कोई कार्रवाई नही कि।