मुरैना नगर: रामनगर में नामांतरण के नाम पर 8 हजार की रिश्वत मांगने वाले पटवारी को लोकायुक्त ने 2 हजार लेते रंगे हाथों दबोचा
आज ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने मुरैना में एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गई।किसान की शिकायत पर लोकायुक्त ने एक पटवारी को 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया है।पटवारी अम्बाह तहसील के सिहोनिया मौजे में पदस्थ था।उसने नामांतरण के नाम पर किसान से 8 हजार रुपये की डिमांड की थी।जिसमे से 6 हजार रुपये पटवारी पहले ही ले चुका था।टीम पटवारी को स्टेशन थाने ले आई।