मुरैना नगर: सिंगल बस्ती में अवैध शराब का विरोध करने पर युवक को पीटा गया, ग्वालियर रेफर, FIR दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के सिंगल बस्ती इलाके में अवैध शराब बिकने वाले स्थान पर शराबियों द्वारा शराब पीकर गाली गलौज करने का विरोध करने पर एक युवक की मारपीट कर घायल कर दिया गया।जिसे उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।बजरंग दल व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार आज दोपहर कोतवाली थाने पहुंचा।यहां पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।