मुरैना नगर: श्रीनाथ अपार्टमेंट के पीछे वाली गली से से बाइक हुई चोरी, वीडियो आया सामने
मुरैना शहर के अंदर तीन थाना क्षेत्र में लगातार बाइक चोर गैंग सक्रिय होकर वारदात कर रहा है,लेकिन पुलिस द्वारा बाइक चोर गैंग को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।दत्तपुरा स्थित श्रीनाथ अपार्टमेंट के पीछे बाली गली से बाइक चोर एचएफ डीलक्स बाइक को चोरी करके ले गया और उसकी पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।ये वीडियो आज दोपहर से वीडियो वायरल हो रहा है।