झाडोल: तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम शुरू
Jhadol, Udaipur | Jul 25, 2024 भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय से संबंधी विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) हस्तशिल्प सेवा केंद्र उदयपुर की ओर से पहला विभागीय तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम एल.सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबोक में शुरू किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल निदेशक सुरेंद्र मालवी व प्राचार्य रमेशचंद्र सनाढ्य ने किया।