फरसगांव: सड़क हादसे में मृतक के शव का फरसगांव पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा, बोलेरो चालक के खिलाफ दर्ज किया अपराध
NH-30 मांझीआठगांव के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रीय होकर रोड किनारे पेड़ से टकरा गई।हादसे में युवक हेमसागर बघेल की मौत हो गई और वाहन में सवार अन्य लोग घायल हो गए।गम्भीर घायलों को बेहतर उपचार हेतु जगदलपुर रिफर किया गया।फरसगांव थाना पुलिस ने मृतक हेमसागर के शव कापोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया।