महोबा: भटीपुरा में 7 माह की गर्भवती महिला ने दहेज के लिए मारपीट और तीन तलाक का लगाया आरोप
Mahoba, Mahoba | Aug 18, 2026 सात माह की गर्भवती महिला ने पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता नसरीन खातून के मुताबिक ससुराल वाले 10 लाख रुपये नगद और सोने की जंजीर की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और मायके से पहुंचे परिजनों से भी अभद्रता की गई। आरोप है कि इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया।