बिंदकी: दुर्गागंज गांव के एक छात्र का एक सप्ताह बाद भी नहीं चल सका पता, अनहोनी की आशंका को लेकर परिजन परेशान
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के दुर्गागंज निवासी शिवबली का पुत्र सत्यम क्षेत्र के ही बड़ा हार स्थित विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र है। वह एक सप्ताह पहले सोमवार को साइकिल से विद्यालय के लिए गया था। लेकिन शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा। जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी सोमवार को दिन में 3 बजे तक छात्र का कोई पता नही चला।