हुसैनाबाद: छठ पर्व से पहले अफरोज आलम की पहल, निजी खर्च से कराया 1.5 किलोमीटर सड़क का मरम्मत कार्य ।
हुसैनाबाद। देवरी कला पंचायत के समाजसेवी एवं भावी मुखिया प्रत्याशी अफरोज आलम ने जनहित में सराहनीय पहल करते हुए छठ महापर्व से पहले सुकन बीघा रोड से मिस्त्री लाइन तक करीब 1.5 किलोमीटर सड़क की मरम्मत अपने निजी खर्च से कराई। इससे छठ व्रतियों और ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। उनकी इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। अफरोज आलम ने कहा कि जनता की सुविधा और