बरेली: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा- मुसलमान विरोध की राजनीति छोड़ें, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुसलमानों से भाजपा विरोध की राजनीति से बाहर निकलकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बात-बात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नकारात्मक चर्चा करने के बजाय अब शिक्षा, रोजगार और समाज के विकास पर ध्यान देने की जरूरत